आगरा के व्यक्ति की लगी 11 लाख की लाटरी:फाजिल्का में सोलर प्लांट लगाने आया, 20 रुपए का टिकट खरीदा, विजेता बोला- किस्मत बदल गई

पंजाब सरकार द्वारा संचालित पंजाब स्टेट डियर-20 मंथली लाटरी में यूपी के आगरा के एक व्यक्ति की 11 लाख रुपए की लाटरी लगी है। 11 लाख रुपए जीतने वाला व्यक्ति फाजिल्का में सोलर प्लांट लगाने के लिए आया हुआ था। राशन लेने के लिए बाजार गया और मेहरिया बाजार में रूपचंद लॉटरी से 20 रुपए का टिकट खरीदा, जिस पर पहला इनाम 11 लाख रुपए का निकल आया। लॉटरी की दुकान पर पहुंचे व्यक्ति ने ढोल की ताल पर नाच कर इस खुशी को व्यक्त किया। उसने कहा कि वह यह पैसा अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेगा। जानकारी देते हुए आगरा के रहने वाले ताले सिंह ने बताया कि वह सोलर प्लांट लगाने के लिए पिछले एक डेढ़ महीने से फाजिल्का के गांव राणा में आए हुए हैं। जहां पर उनका काम चल रहा है। अक्सर वह सामान लेने के लिए बाजार आते थे और मेहरिया बाजार में जब सामान लेने के लिए आए तो उन्होंने बाजार में लॉटरी वालों की दुकान से शौकिया तौर पर लॉटरी का टिकट खरीद लिया। बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होगी इनाम की रकम : विजेता उन्होंने बताया कि 20 रुपए का पंजाब स्टेट डियर 20 मंथली लॉटरी बंपर का टिकट उन्होंने खरीदा। जिस पर उन्हें 11 लाख रुपए का इनाम निकला है। वह बेहद खुश है। उनका कहना है कि किस्मत कहां ले जाए यह भगवान जानता है। आज उसकी किस्मत ने उसका साथ दिया है। अब वह यह पैसा अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करेगा। उधर, रूपचंद लॉटरी के संचालक बॉबी ने बताया कि उक्त व्यक्ति उनके पास पंजाब स्टेट डियर 20 मंथली लॉटरी बंपर का टिकट नंबर C 95953 खरीदा था। जिस पर परिणाम आया तो ताले सिंह को इस लाटरी का पहला इनाम 11 लाख रुपए निकला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *