आगरा में लोन दिलाने के नाम पर महिला से रेप:आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा शोषण, मिलने न आने पर वीडियो किए वायरल

आगरा में महिला को लोन दिलाने के नाम पर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया। उसके अश्लील वीडियो बनाकर शोषण करता रहा। इसके बाद वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया हे। ताजगंज थाना में महिला ने 14 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गांव बुढ़ेरा का कांता प्रसाद 5 जनवरी 2021 को लोन दिलाने के बहाने मिला। उसे लेकर बैंक गया। इसके बाद कागजी काम करने के बहाने एक होटल ले गया। वहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर बेसुध कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कई बार बुलाकर उसका शोषण किया। महिला ने जब आरोपी से मिलना बंद कर दिया तो उसने महिला के वीडियो वायरल कर दिए। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी फरार था। गुरुवार को उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *