धौलपुर। ग्वालियर से झांसी तक तीसरी लाइन के कार्य चलने के कारण आगरा से धौलपुर होते हुए झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या (11807) विरांगना लक्ष्मीबाई मेमू और झांसी से धौलपुर होते हुए आगरा जाने वाली ट्रेन संख्या (11808) मेमू को 24 दिसंबर तक के लिए निरस्त किया गया। आगरा से झांसी और झांसी से आगरा की ओर आने वाली आगरा कैंट एक्सप्रेस को ट्रेन संख्या (11901) और (11902) को 20 दिसबंर से 23 दिसबंर तक निरस्त किया गया है। उदयपुर सिटी से खजुराहो जंक्शन जाने वाली ट्रेन खजुराओ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या (19666) को 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आगरा तक चलाया जा रहा है। उसके आगे के लिए इस गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है। श्रीधाम एक्सप्रेस को 20 से 22 दिसंबर के लिए डाइवर्ट किया गया। लेकिन यह ट्रेन धौलपुर से होते हुए जाएगी।


