आगर-मालवा के तनोड़िया में आत्महत्या:22 साल के युवक ने कुएं में कूदकर दे दी जान

आगर मालवा जिले के तनोड़िया में शनिवार रात 7 बजे 22 वर्षीय युवक राजेश सूर्यवंशी ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना बस स्टैंड के पीछे विजयपाल सिंह के खेत की है। युवक के भाई जीवन ने उसे कुएं में छलांग लगाते हुए देखा और हल्ला मचाया। घटना की जानकारी लगते ही तनोड़िया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ के दल को बुलाया, जिसके बाद टीम में शामिल जवानों ने शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी लगते ही नगर के काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है, जहां सुबह मृतक का पीएम किया जाएगा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *