आगर मालवा में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने की प्रेसवार्ता:मोहन सरकार के 1 साल पूरा होने पर भाजपा को घेरा, वादा खिलाफी का लगाया आरोप

आगर मालवा जिले में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। दरअसल, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की मोहन यादव सरकार को 1 साल पूरा हो गया है। विपीन वानखेड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 1 साल होने के बाद भी भाजपा सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए, न किसानों की आय दुगुनी हुई, न ही कृषि लाभ का धंधा बन पाई। महिलाओं और आदिवासियों के शोषण और अत्याचार की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में माफिया राज है, गुंडों में कानून का खौफ नहीं है, सरकार ने वादे तो हजार किए लेकिन प्रदेश बेहाल स्थिति में है। जनता पर कर्ज और बेरोजगार बढ़ रही है। विपिन वानखेड़े ने इसके अलावा भी भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए और कहा की 16 दिसंबर को जनहित के मुद्दों और जनता की आवाज को बुलंद करने भोपाल में कांग्रेस प्रदेश व्यापी विधानसभा का घेराव करेगी। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी तंवर, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, एनएसयूआई राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *