आगर मालवा में किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट:नहर चालू करने की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन; नहीं तो मुआवजा दिया जाए

आगर मालवा के ग्राम पिपलिया चाचा और गढ़ी के किसान बड़ी संख्या में गुरुवार दोपहर आगर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सिंचाई में आ रही परेशानी से कलेक्टर को अवगत कराया। किसानों का कहना था कि ग्राम रणायरा केलवा के ग्रामीणों ने शासकीय कर्मचारियों के सामने ही जबरन नहर के कुएं को बंद कर दिया, इसको लेकर गांव में कई बार विवाद हो चुके हैं। रणायरा केलवा में जो तालाब है। उसकी नहर पर सीमेंट कॉन्क्रीट कर दिया गया। जिससे ग्राम गढ़ी और पिपलिया चाचा के किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार प्रशासनिक टीम ने गांव में आकर रणायरा केलवा के ग्रामीणों को समझाया। लेकिन हर बार विवाद की स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर को सुचारू रूप से चालू कराया जाए और ऐसा नहीं होने की स्थिति में किसानों को मुआवजा दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *