आगर मालवा में ठंड का असर बढ़ा:शीतलहर से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे

आगर मालवा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शाम होते ही आम लोग अलाव जलाकर ठंड और शीतलहर से निजात पाने की कोशिश में लग जाते हैं। शुक्रवार को भी शाम ढलते ही बाजार में सन्नाटा छाने लगा। वहीं जगह-जगह लोग अलाव सेकते दिखाई दिए। इस बार ठंड थोड़ी लेट जरूर शुरू हुई लेकिन जल्द ही ठंड अपना खासा असर दिखाने लगी। जिला मुख्यालय की बात करें तो यहां रात का पारा न्यूनतम 6° से 7° तक पहुंच गया। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 21° तक रहा। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों से भी लोग ग्रसित हो रहे हैं। डॉक्टर्स लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सलाह का पालन करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *