आगर मालवा में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। टीम ने 2 किलो 655 ग्राम अफीम जब्त की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से बड़ौद से आगर की ओर अफीम लेकर आ रहा है। झौटा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आगर-बड़ौद रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में मिली अफीम मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार युवक को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर कमर से बंधी थैली में 2 किलो 655 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अफीम को मौके पर तौलकर सीलबंद किया गया और बाइक भी जब्त कर ली गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी कमलसिंह, पिता रमेशचंद्र आंजना, निवासी ग्राम काचरिया, थाना बड़ौद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ में अफीम के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 7 लाख 96 हजार 500 रुपए है। इसके अलावा बाइक की कीमत 50 हजार रुपए है। कुल जब्त सामग्री की कीमत 8 लाख 46 हजार 500 रुपए आंकी गई है।


