आग तापते समय बैठे-बैठे अचानक गिरे साधु, मौत:करेरा जनपद सदस्य पति थे, घटना CCTV में कैद

शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अलगी गांव में बुधवार रात एक संन्यासी की अचानक मौत हो गई। पंचायत भवन के पास तख्त पर ग्रामीणों के साथ आग ताप रहे थे। इसी दौरान अचानक पीठ के बल गिर गए। ग्रामीण उन्हें फौरन दिनारा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। ब्रजेश गिरी महाराज की पत्नी करैरा जनपद पंचायत की सदस्य हैं। ब्रजेश गिरी मूल रूप से अलगी गांव के रहने वाले थे। कुछ साल पहले उन्होंने जूना अखाड़ा से जुड़कर संन्यासी जीवन अपना लिया और ब्रजेश गिरी महाराज के नाम से पहचाने जाने लगे। वे अलगी गांव और सिकंदरा मंदिर क्षेत्र में रहते थे। देखिए घटनाक्रम की दो तस्वीरें… लोगों ने उठाने की कोशिश की, पर नहीं उठे
बुधवार रात करीब 9 बजे ब्रजेश गिरी के अचानक गिरने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्हें तत्काल दिनारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलने पर दिनारा थाना पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। ब्रजेश गिरी महाराज इससे पहले जनपद पंचायत पर कई गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे। उनके बयानों और आरोपों को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा रही थी। स्वास्थ्य कारणों से मौत की आशंका पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्वास्थ्य संबंधी माना जा रहा है। हालांकि, CCTV फुटेज और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *