आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गैस डिलीवरी वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शारदा देवी 62 पत्नी राम प्रभाकर मिश्रा के रूप में हुई है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
महिला के पति राम प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि गैस एजेंसी की गाड़ी बैक करते समय या हादसा हुआ। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गाड़ी की पहचान कराई जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


