आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:सरायमीर थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म के पास ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया, दूसरे घायल युवक का चल रहा है इलाज

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जबकि इस हादसे में एक युवा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए आजमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उसे वक्त हुआ जब सारी में थाना क्षेत्र के कुरावली बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में रवि कुमार 25 पुत्र अनुज कुमार जो की सरायमीर थाना क्षेत्र बीबीपुर के रहने वाले थे। अपने साथी सूरज कुमार के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकला गया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबे रवि कुमार की मौत हो गई जबकि सूरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस वही रवि कुमार की मौत के बाद पुलिस ने रवि कुमार की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के कारणों का पता कराया जा रहा है। वह इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया इसके कार्य हादसा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *