आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत:हत्या आरोप में 6 दिन पहले कोर्ट ने सुनाया था फैसला, हॉस्पिटल में दम तोड़ा

भरतपुर के सेवर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की आरबीएम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोर्ट ने 18 फरवरी को ही उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तीन दिन बाद ही तबीयत अचानक बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सजा सुनाने के बाद बिगड़ी तबीयत सेवर सेंट्रल जेल के जेलर रणवीर सिंह ने बताया- नदबई निवासी मोहित (30) की 21 फरवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जेल प्रशासन के अनुसार सजा सुनाए जाने के बाद से उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी और वह असामान्य व्यवहार कर रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 2020 में मिठाई की दुकान पर की थी गोली मारकर हत्या मामला 12 जनवरी 2020 का है। नदबई कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर विजयपाल नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की शिकायत पर नदबई थाने में एफआईआर दर्ज हुई। करीब छह महीने बाद पुलिस ने योगेंद्र सिंह, मोहित और हिमांशु को गिरफ्तार किया। सुनवाई के बाद 18 फरवरी को अदालत ने योगेंद्र सिंह और मोहित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जबकि हिमांशु को फरार घोषित कर दिया गया। परिजनों का दावा- सजा से पहले था स्वस्थ मोहित के परिजनों का कहना है कि वह कस्बे के होटल में बर्तन साफ करने का काम करता था और सजा से पहले पूरी तरह स्वस्थ था। उनके अनुसार सजा सुनाए जाने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी। फिलहाल प्रशासन की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *