मनरेगा एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को श्रीकुंड पंचायत भवन में चयनित बागवानी सखियों के लिए एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुखिया काबिल अहमद, बीपीओ जेनी विभा, बीपीएम फैज आलम तथा सहायक अभियंता फ्रांसेस किस्कू की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान बागवानी सखियों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी। बागवानी सखी ऐप के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया। उन्हें बताया गया कि डिजिटल माध्यम से लाभुकों का पंजीकरण, पौधारोपण की जियो-टैगिंग, फोटो अपलोड एवं कार्य प्रगति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कैसे की जाएगी, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। धिकारियों ने कहा कि मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के समन्वित प्रयासों से ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा एवं हरित आवरण विस्तार के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कनीय अभियंता शेखर सुमन, मनीष कुमार एवं शोएब अख्तर, रोजगार सेवक अखलाकुर रहमान, सामुदायिक समन्वयक अंशुमान कुमार, बीआरपी (लाइवलीहुड) रहीम विश्वास, रामू रजवार, मिथुन मंडल, आईएफसी एंकर विशाल मंडल सहित बागवानी सखियाँ एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।


