आज इस साल की सबसे लंबी रात:भोपाल में 10:42 घंटे की रात, सबसे लंबी खरगोन में 10:49 घंटे की

आज यानी 21 दिसंबर की रात इस साल सबसे लंबी रात होने वाली है। आज सूर्य अपनी 6 माह की दक्षिण यात्रा का समापन करने जा रहा है। इसके बाद इसकी वापसी उत्‍तर की ओर यात्रा आरंभ होगी। विंटर सोलिस्‍टस की इस खगोलीय घटना की जानकारी देते खगोल मामलों की जानकार व विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य किरणें 21 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मकर रेखा पर लबंवत होने जा रही हैं। इसके बाद सूर्य की कर्क रेखा की ओर उत्‍तरायण यात्रा आरंभ होगी। इस खगोलीय घटना के कारण उत्तरी गोलार्द्ध के शहरों में आज दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी। सारिका ने बताया कि विगत 6 माह से उत्तरी गोलार्द्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। अब यह उत्‍तर की और जाना आरंभ करेगा। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो जाएगा। सारिका ने बताया कि विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21, 22 या 23 दिसंबर को हो सकती है। लेकिन, 20 या 23 दिसंबर को यह कम ही होती है। इसलिए लंबी होती है रात
सारिका ने बताया कि पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। आज विंटर सोलस्टाइस पर दिन छोटा है, क्योंकि इस दिन सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। इस दिन सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में ज्यादा पड़ती हैं, जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में कम। जैसे-जैसे हम उत्‍तर के नगरों में जाते हैं रात की अवधि बढ़ती जाती है। भोपाल की तुलना की तुलना में दिल्‍ली में रात और लंबी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *