मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज उमरिया जिले के एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे भरौला हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। ग्राम लोढ़ा में स्थानीय जनजातीय समुदाय द्वारा पारंपरिक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला का निरीक्षण राज्यपाल विवेकाधीन मद से निर्मित आदिवासी कला केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वे आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री जन आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। सिकल सेल स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने के बाद जनमन आवास के एक लाभार्थी के घर भोजन करेंगे। गांव में 1,830 बैगा परिवारों का निवास लोढ़ा गांव की कुल जनसंख्या 5,250 है, जिसमें 1,830 बैगा परिवार शामिल हैं। गांव की साक्षरता दर 95.2% है। यहां एक प्राथमिक विद्यालय और एक हायर सेकेंडरी स्कूल है। गांव में 198 परिवारों को जनमन आवास योजना का लाभ मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए 40 स्व-सहायता समूह कार्यरत हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना के 292, लाड़ली बहना योजना के 724, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 148 और प्रधानमंत्री आवास योजना के 446 लाभार्थी हैं। गांव में हर घर नल से जल योजना के तहत 198 कनेक्शन दिए गए हैं। राज्यपाल का लोढ़ा गांव दौरा – संक्षिप्त कार्यक्रम


