आज एयरपोर्ट रोड बंद करके धरना देगा वाल्मीकि समाज

अमृतसर | गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म समाज और दूसरे संगठनों ने मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने डीसी को 11 फरवरी को एयरपोर्ट रोड पर लगाए जाने वाले धरने को ज्ञापन दिया। कोर कमेटी मेंबर पंजाब श्याम सिंह भंगवा ने कहा कि भोईवाली के कुछ प्रभावशाली लोगों ने एक दलित परिवार के घर जाकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट की। मगर 4 माह के बाद भी पुलिस ने राजनीतिक शह के कारण उक्त लोगों के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया है। वहीं उल्टा पीड़ित परिवार के खिलाफ गैर-कानूनी केस दर्ज कर दिए गए हैं। आरोपी खुलेआम घूमकर परिवार को धमका रहे हैं। सुबह 10 बजे एयरपोर्ट रोड को अनिश्चित समय के लिए बंद करके धरना दिया जाएगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। ज्ञापन सौंपते वक्त राज सिंह कोटला, यूथ विंग चेयरमैन पंजाब गुरप्रीत सिंह, लाडी वडाली, बख्शीश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *