जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। आमजन अब ‘भास्कर समाधान’ के जरिए अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के टोंक फाटक, चांदपोल बाजार की पुरानी बस्ती, मालवीय नगर और सांगानेर से सफाई व्यवस्था, सीवर ओवरफ्लो, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन और सड़क पर फैले कचरे की शिकायतें सामने आई हैं। कहीं कॉलोनियों में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार लगा है, तो कहीं सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से बदबू और गंदे पानी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मालवीय नगर में सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन तोड़े जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सांगानेर में कचरा संग्रहण नहीं होने से सड़क पर गंदगी फैली हुई है। हालांकि ‘भास्कर समाधान’ पर की गई शिकायतों का असर भी देखने को मिला है। हसनपुरा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक कराया गया, वहीं शास्त्री नगर और मालवीय नगर के पार्कों में फैली गंदगी और मृत पशु के शव को हटाकर सफाई कराई गई। त्वरित कार्रवाई के लिए निगम के उद्यानविज्ञ रविन्द्र सिंह को लोगों ने आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। कॉलोनी में नहीं हो रही सफाई, लोग परेशान टोंक फाटक के हरि मार्ग निवासी मनीष कुमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में लंबे समय से सफाई नहीं हो रही है। गली में फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीवर ओवरफ्लो से बदहाल हालात चांदपोल बाजार की पुरानी बस्ती से हरि शर्मा ने सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और बदबू से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन तोड़ी मालवीय नगर सेक्टर-11 में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई। स्थानीय निवासी आदित्य सिंह तंवर ने बताया कि काम कर रहे कारीगरों ने पाइप लाइन तोड़ दी और इसे ठीक कराने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। सांगानेर में कचरा नहीं उठने से परेशानी सांगानेर निवासी सुनीता ने बताया कि इलाके में नियमित कचरा संग्रहण नहीं हो रहा है। सड़क पर कचरा फैला हुआ है और गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भास्कर समाधान का असर, कई समस्याओं का हुआ समाधान बंद स्ट्रीट लाइट ठीक कराई गई हसनपुरा में रोड नंबर-21 स्थित श्रीराम मार्केट के सामने लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को शिकायत के बाद ठीक कर दिया गया। पार्कों में सफाई और मृत पशु हटाए गए मालवीय नगर और शास्त्री नगर के पार्कों में मृत पशु और फैली गंदगी की शिकायत पर निगम के उद्यानविज्ञ रविन्द्र सिंह ने तुरंत कार्रवाई कर सफाई करवाई। आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह पार्कों में गंदगी और मृत पशु हटवाने की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के कारण उद्यानविज्ञ रविन्द्र सिंह को लोगों ने ‘भास्कर समाधान’ के तहत आज का ‘स्टार ऑफिसर’ चुना है। उनकी सक्रियता से लोगों को राहत मिली और यह संदेश गया कि जिम्मेदार अधिकारी तत्परता से काम करें तो समस्याओं का समाधान संभव है। भास्कर समाधान का असर भास्कर समाधान के माध्यम से उठाई जा रही जनसमस्याओं पर कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि, कई क्षेत्रों में अभी भी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके समाधान का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभागों से नियमित सफाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 2.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 3.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 4.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 5.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 6.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 7.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर 8.जयपुर के जगतपुरा में अंधेरा,कचरा,खुले चैंबरों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर शिकायत के बाद बनी सड़क, वार्डों में हुई सफाई 9.जयपुर में जनता की आवाज रंग लाई:सीवर, पार्क और बिजली पोल समस्याओं पर कार्रवाई तेज, आवारा कुत्तों से भी मिली राहत 10.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी


