आज गूंजेगा श्री हरि का नाम

लुधियाना| उपकार नगर स्थित पाहवा धर्मशाला में आज भव्य संकीर्तन महोत्सव एक शाम हरि गोविन्द के नाम का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान चालीसा महिला ग्रुप द्वारा आयोजित इस दूसरे वार्षिक महोत्सव में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री राधारानी की असीम कृपा से आयोजित इस दिव्य संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपेश सुनेजा और मनीष चौहान ने अपनी वाणी से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का गुणगान करेंगे। इस बार का मुख्य आकर्षण मौज फकीरा दी की आध्यात्मिक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की शुरुआत आज सायं छह बजे से होगी जो प्रभु इच्छा तक अनवरत जारी रहेगी। हनुमान चालीसा महिला ग्रुप के सदस्यों ने सभी भक्तों से सपरिवार सम्मिलित होकर इस धर्ममयी संध्या का लाभ उठाने और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *