कांकेर| जल संरक्षण को लेकर जिले में 8 मई से सबके जुबानी-बचाबो पानी महाभियान की शुरुआत की जाएगी। 8 मई को कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डुमाली में अभियान की शुरुआत होगी। इसमें संबंधित विभाग द्वारा ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया इस अभियान के तहत लोगों को विभिन्न माध्यम से जागरूक किया जाएगा। अभियान में जिले के हर ग्राम पंचायत में 9 से 25 मई तक चलाया जाएगा।


