आज छाएंगे बादल, कल बारिश के बने आसार

भास्कर न्यूज| जांजगीर बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप के बीच बादल छाए रहे। मंगलवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री कम रहा। मौसम हो रहे बदलाव के कारण इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। डॉक्टरों ने शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने व पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव का दौर 20 मार्च से होगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 या 22 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आएगी। इस स्थिति में बादल छाए रहेंगे, जो बरस सकते हैं। 22 मार्च तक दिन का पारा 32 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है। इस स्थिति में अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि धूप-बादल की वजह से उमस का सामना करना पड़ सकता है। इससे तापमान में भी गिरावट होने का अनुमान है। 22 मार्च तक रात का पारा 20-21 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि 20 मार्च को रात का पारा बढ़ने का अनुमान है। इस स्थिति में लोगों को गर्मी उमस का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टरों की सलाह: गर्मी से बचाव के लिए ये करें जिला नोडल अधिकारी डॉ. दीपक साहू ने बताया तेज धूप के कारण लू की आशंका ज्यादा हो जाती है। लू के कारण अगर शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो कभी कभी ये जानलेवा भी हो सकती है। इ​सलिए बचाव के लिए लोगों को पर्याप्त पानी पीए, खीरा ककड़ी तरबूज खरबूज खाए और डिहाइड्रेशन से बचें, ढीले व हल्के रंग के कपड़े पहनें, धूप में कम से कम समय बिताएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *