आज जारी होगी इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट:शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जारी करेंगे परिणाम, इन स्टेप्स को फॉलो कर जानें अपने मार्क्स

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली गई इंटर साइंस और कॉमर्स संकाय का परिणाम आज जारी होगी। काउंसिल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सभागार में दिन के 11.30 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉ नटवा हांसदा ने बताया कि आज दो संकाय का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। जल्द ही आटर्स का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन होंगे मुख्य अतिथि रिजल्ट प्रकाशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन होंगे। वहीं शिक्षा सचिव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। काउंसिल के सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने बताया कि इंटर कला संकाय के रिजल्ट को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उसका भी परीक्षा फल प्रकाशन जल्द कर दिया जाएगा। इस वर्ष इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में 3,50,138 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें इंटर कला संकाय में 2,28,832, साइंस में 99, 131 तथा कॉमर्स में 22, 175 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। बीते साल एक साथ जारी हुआ था रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बीते साल इंटर के सभी संकाय का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था। साल 2024 के रिजल्ट में 40.78% स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से एग्जाम पास किया है जबकि 55.71% स्टूडेंट्स ने सेकेंड डिवीजन से एग्जाम पास किया है। 12वीं में ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 85.48% रहा। साल 2023 की तुलना में इस साल ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 2.79% कम रहा। 2023 में 12वीं में ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 88.67% था। कॉमर्स का 90.60% रहा था रिजल्ट बीते साल कॉमर्स स्ट्रीम में ओवर ऑल पास पर्सेंटेज 90.60% रहा। 25, 907 स्टूडेंट्स ने कॉमर्स स्ट्रीम में एग्जाम दिया था। इनमें से 23,235 स्टूडेंट्स पास हुए। ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 90.60% रहा जबकि 61% स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है। 72.70% था इंटर साइंस का रिजल्ट साइंस स्ट्रीम में 72.70% स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। साइंस स्ट्रीम में कुल 94,433 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 68,203 स्टूडेंट्स पास हुए हैं और 72.70% स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए है। —————————- इसे भी पढ़ें…. JAC 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 91.71% छात्र पास:98.60% मार्क्स के साथ गीतांजलि बनी टॉपर; टॉप-5 में 14 छात्र जिनमें 12 लड़कियां झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को रिजल्ट जारी किया। 2025 मैट्रिक एग्जाम में 91.71 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं।98.60% मार्क्स के साथ हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्रा गीतांजलि टॉपर बनी हैं। टॉप-5 में 14 छात्र हैं, जिनमें 12 लड़कियां हैं। इन 12 लड़कियों में भी 11 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका हाईस्कूल की छात्राएं हैं। मौके पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा- ‘इस साल परिणाम आने में थोड़ी देर हुई है। अब ऐसा नहीं होगा। हमने इसे सुधारने की तैयारी कर ली है। हमारा प्रयास होगा कि यह और बेहतर हो। हम पूरे सिस्टम को दुरुस्त कर रहे हैं। इसकी मॉनिटरिंग भी होगी।’ उन्होंने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा- ‘यह स्टूडेंट्स की मेहनत का फल है। अभिभावक भी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया। यह परिणाम कलेक्टिव मेहनत का परिणाम है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *