राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड आएंगी। राष्ट्रपति 12:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वो एयरपोर्ट से सीधे देवघर एम्स जाएंगी। वहां एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम चार बजे वह एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। गुरुवार को ही राष्ट्रपति रांची में रात्रि विश्राम करेंगी। देवघर में उनका विमान शाम 5:25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। राजभवन में रात्रि विश्राम के पूर्व राष्ट्रपति गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगी। 1 अगस्त की सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति रांची से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाएंगी। राष्ट्रपति दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर से धनबाद के लिए निकलेंगी। वह दिन के 11:10 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दिन के 3:20 बजे राष्ट्रपति धनबाद से दुर्गापुर लौटेंगी। फिर उसी दिन वह दिल्ली चली जाएंगी। तीन बजे एम्स परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी राष्ट्रपति गुरुवार को 2:50 बजे तक एम्स में ही लंच और विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन बजे एम्स परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम पहुंचेंगी। ऑडिटोरियम में एमबीबीएस छात्रों को दीक्षांत समारोह में मेडल देंगी। इस दौरान राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा। रांची में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती इधर, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर देवघर, रांची और धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीनों ही जिलों में ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रांची में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जिला बल के अलावा जैप, आईआरबी, रैप और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों और राजभवन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रूट पर तीन लेयर में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।