राजस्थान विधानसभा में आज (बुधवार) डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी 11 बजे से राज्य का बजट पेश करेंगी। इस बार बजट में युवाओं, महिलाओं के साथ शहरों और गांवों के लिए नई स्कीम्स और विकास की अनेक घोषणाएं होंगी। जनता की पॉपुलर डिमांड्स को पूरा करने वाली छोटी घोषणाओं को भी बजट में जगह मिलेगी। बजट में युवाओं के लिए करीब एक लाख नई भर्तियों की घोषणा होने के आसार हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस में नई भर्तियों की घोषणा होगी। आरएएस और बड़े पदों को छोड़कर ज्यादातर नौकरियों में सिलेक्शन प्रोसेस से इंटरव्यू खत्म करने की घोषणा होने की संभावना है। सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों की सैलरी मानेदय बढ़ाने पर बजट में प्रावधान हो सकता है। किसानों के लिए सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने पर फिर घोषणा होगी। सामाजिक सुरक्षा योजना की पेंशन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा और बजट प्रावधान होगा। बुजुर्ग, विधवा सहित हर तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा हर साल बढ़ाने के लिए गहलोत राज में कानून बना था। केंद्र की तर्ज पर नई तबादला नीति की घोषणा संभव सरकारी विभागों में ट्रांसफर के लिए नई तबादला नीति लागू करने की घोषणा के आसार हैं। केंद्र सरकार की तर्ज पर तबादलों के लिए समय तय किया जा सकता है। दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय, पंचायत चुनाव लड़ने से रोक हटाने का बिल लाने की घोषणा दो से ज्यादा बच्चों वालों के निकाय, पंचायतीराज चुनाव लड़ने से रोक हटाने के लिए बिल लाने की घोषणा होने के आसार है। बजट के दौरान इसी सत्र में बिल लाने की घोषणा होगी। खेजड़ी बचाने के लिए कानून लाने की घोषणा बजट में खेजड़ी सहित सभी तरह के पेड़ बचाने के लिए कानून में बदलाव के लिए बिल लाने की घोषणा होगी। सोलर पावर प्लांट्स के लिए नई गाइडलाइन का ऐलान हो सकता है। बजट में नए स्टेट एक्सप्रेस हाईवे बनाने की घोषणा के आसार हैं। नए स्टेट एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा होगी, इसके बाद काम आगे बढ़ाया जाएगा। जिलों में कई सड़कों को अपग्रेड करने की घोषणा होगी। नए ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाने की घोषणा होगी। किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि का पैसा बढ़ेगा। सरकार फेज मैनर में किसान सम्मान निधि को 12 हजार रुपए तक पहुंचाएगी। गेहूं सहित कुछ चुनिंदा फसलों को एमएसपी पर खरीद के साथ बोनस
सरकार एमएसपी पर खरीदी जाने वाली गेहूं सहित कुछ फसलों पर बोनस की घोषणाा कर सकती है। बोनस का पैसा भी बढ़ाया जा सकता है। एमएसपी पर बाजरा और ज्वार सहित चुनिंदा फसलों को खरीदने की घोषणा के आसार हैं। दूध खरीद पर बोनस बढ़ने के आसार, पशुधन स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा किसानों से खरीदे जाने वाले दूध पर बोनस बढ़ाने की घोषणा की संभावना है। पशुधन स्वास्थ्य बीमा योजना का दायरा बढ़ेगा। पशुधन बीमा का लाभ ज्यादा पशुपालकों को देने के लिए इसके लाभान्वितों की संख्या बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाया जाना तय माना जा रहा है। महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना लाने के आसार महिलाओं के लिए डेयरी प्रोत्साहन योजना की घोषणा होने के आसार हैं। इसमें महिलाओं को सब्सिडी से लेकर कर्ज दिलाने तक के प्रावधान होंगे। रोडवेज के लिए नई बसों की खरीद की घोषणा, शहरों के लिए नई ई बसों की खरीद बजट में रोडवेज के लिए करीब 1000 नई बसों की खरीद की घोषणा होने के आसार हैं। रोडवेज में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का भी ऐलान हो सकता है। सिटी ट्रांसपोर्ट के लिए ई बसें खरीदने की घोषणा होंगी। इसके लिए निकायों को अलग से बजट दिया जाएगा। प्रदेश के कई शहरों के लिए सीवरेज और पेयजल परियोजनाओं की घोषणा होगी। अमृत-2 योजना के तहत सीपरेज और पेयजल के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। मझोले और छोटे शहरों पर खास फोकस हो सकता है। जल जीवन मिशन में बचे हुए घरों तक पानी पहुंचाने की घोषणा होगी जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए टाइम लाइन की घोषणा के आसार हैं। अगले दो साल में बचे हुए घरों तक पानी पहुंचाने की घोषणा होगी। नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी, कमांड एरिया बढ़ाने का प्लान बजट में छोटे लेवल पर नई सिंचाई परियोजनाअें की घोषणा होगी। आदिवासी इलाकों के लिए भी छोटी सिंचाई परियोजनाएं शुरू होंगी। माइक्रो इरिगेशन की योजनाओं का दायरा बढ़ेगा। सहकारी बैंकों के जरिए किसानों को बिना ब्याज फसली कर्ज दिए जाने की योजना का दायरा और बड़ा किया जाएगा। बिना ब्याज फसली कर्ज की स्कीम में लाखों नए किसानों को जोड़ा जाएगा। बिना ब्याज फसली कर्ज देने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों में इन्हें मेंबर बनाया जाएगा। ग्राम सेवा सहकारी समितियों के मेंंबर बनाने के लिए विशेष अभियान की घोषणा के आसार हैं। हाईटेक और मॉडर्न खेती की स्कीम्स का बजट बढ़ेगा, ज्यादा किसानों को लाभ संभव हाईटेक और मॉर्डन खेती के लिए चल रही योजनाओं में बजट बढ़ाने की घोषणा की संभावना है। ग्रीन हाउस, शेडनेट, मल्चिंग, लो टनल, फार्म पॉन्ड के लिए बजट बढ़ेगा, इससे ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा। हजारों नई सहकारी समितियां, जीएसएस और पैक्स बनेंगी बजट में बड़ी तादाद में नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां, क्रय-विक्रय सहकारी समितियां, लैम्प्स-पैक्स खोले जाने की घोषणा के आसार हैं। रिफाइनरी और पेट्रो केमिकल क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा बाड़मेर रिफाइनरी और प्रेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए बजट में घोषणा होगी। रिफाइनरी प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने को लेकर घोषणा होगी। जयपुर मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज के साथ अगले फेज पर घोषणा
बजट में जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज के पहले पैकेज का काम शुरू करने और इसे पूरा करने के लिए बजट का प्रावधान करने के आसर हैं। फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो का काम होना है। मेट्रो के अगले फेज और इसके विस्तार को लेकर भी बजट में घोषणाएं हो सकती हैं। जयपुर के आसपास के सैटलाइट टाउन विकसित करने की घोषणा बजट में जयपुर के चारों तरफ सैटेलाइट टाउन विकसित करने के लिए विकास कामों की घोषणाएं होंगी। इसमें चाकसू, बस्सी, चौमूं शामिल हैं। जयपुर के रिंग रोड फेज-टू पर होगी घोषणा जयपुर रिंग रोड के दूसरे फेज को लेकर बजट में घोषणा होंगी। आगरा रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने के लिए जयपुर के सेकेंड रिंग रोड बनाने की घोषणा के आसार हैं। यह काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) से करवाया जाना है। इसका सर्वे हो चुका है। एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए घोषणाएं
बजट में डिफेंस इंडस्ट्री, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लगाने के लिए खास रियायतें देने की घोषणा होगी। नए स्कूल भवन बनाने, जर्जर भवनों वाले स्कूलों की इसी साल मरम्मत की घोषणा
बजट में जर्जर भवनों में चल रहे स्कूलों के नए भवन बनाने के लिए अलग से प्रावधान के आसार हैं। सरकारी स्कूलों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान की घोषणा होगी। नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। बजट में किस सेक्टर के लिए क्या घोषणाएं संभव…


