आज फिर हो सकती है बारिश:मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी, देर रात तक हल्की बूंदाबांदी, एक मकान पर गिरी बिजली

भरतपुर में कल देर शाम से बारिश का दौर शुरू हुआ। आधी रात तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। जिसके कारण सुबह कोहरे के साथ ठंड भी बढ़ गई। लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। आज भी मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। जिले के कई इलाकों में आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश पड़ सकती है। सुबह शहर के बाहरी इलाकों में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 80 से 100 मीटर तक रही। बारिश के बढ़ी ठंड के बाद अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कल देर शाम हुई बारिश के दौरान शहर के सुभाष नगर इलाके में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई बिजली की चपेट में नहीं आया लेकिन, मकान की दीवार में दरार आ गई। मौसम विभाग ने आज भी जिलेभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। सुबह से कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *