रविवार के दिन भी आसमान में बादल छाए रहे। दिन में तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर भी चली। मौसम विभाग की मानें तो सुबह के समय रविवार को घना कोहर देखने को मिला और इससे विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज हुई। वहीं सोमवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। जबकि 31 दिसंबर के दिन भी कड़ाके की सर्दी देखने को मिलेगी। इसके बाद 1 जनवरी से 5 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री दर्ज किया गया।


