पाली में मंगलवार को चंद्र ग्रहण रहने के चलते बुधवार को भी कई लोग होली मनाने नजर आए। कई समाजों में नए जन्मे बच्चों की ढूंढ की गई। लोग गली-मोहल्लों में एक-दूजे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना देते नजर आए।
आज निकाली जाएगी गांवशाही गैर
पाली में बुधवार शाम को शहर के जोधपुरिया बारी से गांव शाही गैर निकाली जाएगी। जो प्यार चौक होते हुए आगे बढेगी। इसको लेकर वहां सुरक्षा में भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा।
प्लास्टिक की थैलियों रंग भरकर वाहनों चालकों पर फेंके
शहर के भीतरी भाग में घरों की बालकानी और छत पर खड़ी युवतियां और बच्चे गली से गुजरने वाले वाहन चालकों पर रंग से भरी प्लास्टिक की थैलियां फेंकती नजर आए। जो वाहन चालकों के लिए मुशिबत बनी रही। क्योंकि तेज लगने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को दर्द होता है वही बाइक से नीचे गिरने का भी डर रहता है। इसको लेकर कई वाहन चालकों ने नाराजगी जताई।


