आज भोग भंडारे में सेवा देंगे कसडोल के विधायक संदीप

भास्कर न्यूज | राजिम/ नवापारा राजिम कुंभ मेला के पावन अवसर पर आयोजित राजिम भक्तिन माता समिति द्वारा आयोजित भोग भंडारा में 11 जनवरी बुधवार को अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू दोपहर 1:00 बजे भोग भंडारा में उपस्थित होकर सेवा कार्य करेंगे। गौरतलब है कि राजिम कुंभ मेला में आयोजित राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा की शुरुआत में विधायक संदीप साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भोग भंडारा के प्रारंभिक दौर में उन्होंने विशेष प्रयास करते हुए शासन स्तर पर सहयोग दिलाने में अहम योगदान दिया था। राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने बताया कि भोग भंडारा की प्रारंभिक रणनीतियों के समय विधायक संदीप साहू उस समय छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ एक प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से मुलाकात कर भोग भंडारा संचालन हेतु पंडाल एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं, जिससे आज यह भव्य सेवा कार्य निरंतर संचालित हो रहा है। भोग भंडारा के ऐसे परम सहयोगी विधायक संदीप साहू का सेवा हेतु राजिम आगमन सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *