भीलवाड़ा|आत्माराम सत्संग मंडल की ओर से गुरुदेव ओंकार बा साहब की पुण्यतिथि 18 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन आत्माराम मुक्ति स्थल पर संपन्न होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे गुरु वंदना से होगा। इसके बाद कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12:35 बजे गुरु मंत्र का विशेष जाप किया जाएगा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।


