रांची | भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और सांगठनिक चुनाव के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. संबित पात्रा सोमवार को रांची आएंगे। दोनों नेता प्रदेश संगठन के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में दोपहर 1 बजे होनेवाली बैठक में शामिल होंगे। झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी जिलों के चुनाव प्रभारी शामिल रहेंगे।


