भास्कर न्यूज | बालोद शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और दक्षिण दोनों दिशा से हवा आ रही है। इस वजह से लोगों को अलसुबह, रात ठंड और दोपहर में गर्मी, उमस का अहसास हो रहा है। होली पर्व तक यह स्थिति रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहने व रात का पारा एक डिग्री बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगे उत्तर के बजाय दक्षिण दिशा से ज्यादा मात्रा में नमीयुक्त हवा आने का अनुमान है। इस वजह से तापमान बढ़ेगा।


