नए साल 2025 के आगमन का स्वागत करने के लिए अजमेर राइट्स तैयार हैं। विशेषकर युवा इसे लेकर खासे उत्साहित हैं। शहर के होटल्स व रेस्टोरेंट्स में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टियों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यहां लोगों को आकर्षित करने के लिए सजावट व रोशनी की गई है। लोगों के इन्जॉयमेंट के लिए विभिन्न एन्टरटेनमेंट कार्यक्रमों के साथ ही लजीज व्यंजनों को परोसने की तैयारियां हैं। पुराने साल 2024 को अलविदा और नए साल 2025 के स्वागत के लिए लोग जश्न की तैयारियों में व्यस्त है। कई लोग घरों पर तो कई होटल और रेस्टोरेंट सहित अन्य स्थानों पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का प्रोग्राम बना चुके हैं। शहर की प्रमुख होटल्स और रेस्टोरेंट्स संचालकों ने हमेशा की तरह इस बार भी नए साल के जश्न के लिए शानदार पार्टियों का आयोजन किया है। इन कार्यक्रमों में एन्ट्री टिकट के माध्यम से लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। यहां डीजे की धुनों पर डांस के साथ ही कई स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसे जाएंगे। होटल की श्रेणी के अनुसार एन्ट्री टिकट की दरें निर्धारित की गई हैं। साथ ही विभिन्न धर्मों के युवा, बच्चे और प्रौढ़ धार्मिक आयोजन करके नववर्ष का स्वागत करेंगे। इसकी भी तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों में विभित्र आयोजनों के साथ गुरुद्वारों व चचाँ में भी नववर्ष सेलीब्रेशन पूजा अर्चना, पाठ, जप तप आदि के साथ किए जाएंगे। इस अवसर पर परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि वे आने वाला वर्ष खुशी और उत्साह के साथ बिताने की कृपा भक्तों पर करें। साथ ही सभी को स्वस्थ रखें। लोग श्री खाटूश्यामजी, श्री सालासर बालाजी, श्री सांवरिया सेठ, श्री श्रीनाथजी, पुष्कर तीर्थ आदि स्थानों पर जाकर इस वर्ष का अंतिम दिवस व नववर्ष का प्रथम दिवस मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पढें ये खबर भी… अजमेर में 2024 की बड़ी घटनाएं:दरगाह में शिव मंदिर पर याचिका, RPSC पूर्व मेंबर गिरफ्तार, केकड़ी जिला खत्म; सेक्स स्कैंडल में 6 दोषियों को उम्रकैद 2025 आने वाला है। राजनीति हो या क्राइम या फिर भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश को साल की इन घटनाओं ने हिलाकर रख दिया। कैलेंडर पर इस साल के कई दिन और तारीख भूले से भी नहीं भुलाए जाएंगे। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


