कल विश्वविख्यात खाटूश्याम बाबा का तिलक और सेवा-पूजा होनी है। ऐसे में आज रात 9:30 बजे से मंदिर में दर्शन बंद होंगे। जो कल शाम 5 बजे से शुरू होंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान के अनुसार 7 जनवरी को बाबा की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा। ऐसे में मंदिर में दर्शन आज 6 जनवरी की रात 9:30 बजे से बंद हो जाएंगे। जो कल 7 जनवरी की शाम 5 बजे शुरू होंगे। विशेष पर्वों पर होती है बाबा की सेवा-पूजा आपको बता दें कि हर अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों पर बाबा का तिलक और सेवा-पूजा की जाती है। ऐसे में मंदिर को कई घंटे तक बंद रखा जाता है। चंदन से बाबा का तिलक होता है। खाटूश्याम मंदिर में सालाना करोड़ों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। हाल ही में 1 जनवरी से लेकर आज तक यहां करीब 30 तक लोग दर्शन कर चुके हैं। वार्षिक लक्खी मेले के दौरान ही यहां 45 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।


