आज लुधियाना पहुंचेगे भरत भूषण आशु:पूर्व कैबिनेट मंत्री पर दर्ज भ्रष्टाचार मामले में FIR रद्द,नाभा जेल में थे बंद

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु चाहे पार्षद चुनाव हार गई है लेकिन आज आशु के जेल से वापस घर आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। आशु को टेंडर घोटाले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। साथ ही ED से जुड़े मामले में भी उन्हें जमानत दे दी है। आशु आज नाभा जेल से बाहर आ गए है। 2022 में हुआ था केस दर्ज आशु ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की हाई कोर्ट से की थी। दायर याचिका में आरोप लगाए गए है कि उसके खिलाफ बिना प्रॉसिक्यूशन सेक्शन लिए सिर्फ राजनीतिक रंजिश के चलते मामला चलाया जा रहा है। एक ही मामले को लेकर पिछले साल पहले 16 अगस्त और फिर बाद में 22 सितंबर को विजिलेंस ने दो एफआइआर दर्ज कर दी। आपको बता दें कि, भारत भूषण आशु पर आरोप है कि, अनाज मंडियों में वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई की जा रही थी। यह भी आरोप है कि टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवाए जाते थे। 6 महीने पटियाला जेल में भी आशु रहे है बंद 2000 करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप है। इस मामले में पंजाब विजिलेंस ने 22 अगस्त 2022 को लुधियाना में छापा मारकर भारत भूषण आशु सैलून में बाल कटवाते हुए गिरफ्तार किया था। इस केस में आशु करीब 6 महीने पटियाला जेल में भी बंद रह थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *