संत मरिया महागिरजाघर में रविवार को महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने पवित्र परिवार के पर्व दिन, संत पिता फ्रांसिस द्वारा घोषित जुबिली वर्ष 2025 “आशा के तीर्थयात्री” का उद््घाटन किया। इस समारोह की धर्म-विधि गिरजा परिसर में आरंभ हुई, जिसकी अगुवाई महाधर्माध्यक्ष ने की। समारोह में सभी लोग तीर्थयात्री का प्रतीक के रूप में अपने हाथों में मोमबत्ती लिए क्रूस के पीछे जुलूस के रूप में गिरजा घर में प्रवेश किए। इस जुबिली वर्ष के लिए एक विशेष क्रूस का निर्माण किया गया है। इस क्रूस को रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत में पल्ली के माध्यम से सभी गांवों और टोलों में आराधना के लिए घुमाया जाएगा। चर्च के मुख्य द्वार पर महाधर्माध्यक्ष ने क्रूस की आशीष की। इसके पश्चात मिस्सा बलिदान सामान्य रूप से आगे बढ़ा। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि आज हम पवित्र परिवार का पर्व मना रहे हंै, आज हमारे लिए विचार करने का दिन है कि कैसे हम अपने परिवार को अच्छा और सुंदर बना सकते हैं। ईश्वर के परिवार के सदस्य बनने के लिए अपने परिवार को सुधारे। अपने अंदर के स्वार्थ को जीतकर पहले अपने परिवार के सदस्यों के बारे में सोचे। उन्होंने नाजरथ के पवित्र परिवार के समान ही अपने परिवार को प्यार, स्नेह और क्षमा से भरने की बात कही। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष ने इस जुबिली वर्ष में आशा के तीर्थयात्री के रूप में तीर्थस्थल यात्रा करने का आह्वान किया। कहा जिनमें क्षमता हो रोम जा सकते हैं, दूसरे पल्ली जा सकते हैं और जो बुजुर्ग हैं वे पड़ोसी के यहां यात्रा कर सकते हैं। मौके पर संत मरिया गिरिजाघर के पल्ली पुरोहित फा. आनंद डेविड खलखो, सहायक पुरोहित फा. जॉर्ज मिंज, फा. नीलम तिडू, फा. इजेिएल टोप्पो, फा. दीपक बाड़ा, फा. असीम मिंज एवं हजारों कैथोलिक ख्रीस्तीय विश्वासी शामिल हुए। वैटिकन के संत पीटर महागिरजा घर में उद््घाटन कैथोलिक समुदाय में विभिन्न संत पिता द्वारा प्रत्येक 25वें वर्ष में विभिन्न मोटो एवं शीर्षक लेकर जुबिली वर्ष घोषित किया जाता रहा है। इसी परंपरा को बनाएं रखते हुए संत पिता फ्रांसिस ने वर्ष 2025 को जुबिली का वर्ष घोषित किया है। जिसका मोटो है “आशा के तीर्थयात्री” – आशा निराश नहीं करता। संत पिता फ्रांसिस ने स्वयं वैटिकन में संत पीटर महागिरजा घर में 25 दिसंबर 2024 को इसका उद्घाटन किया। साथ ही विश्व के सभी कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष एवं महाधर्माध्यक्षों को पवित्र परिवार के पर्व दिन 29 दिसंबर 2024 को अपने अपने धर्मप्रांत में जुबिली वर्ष 2025 “आशा के तीर्थयात्री” का उद्घाटन करने का आदेश दिया है। इसी अध्यादेश का पालन करते हुए महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने आज रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के लिए संत मरिया गिरिजा घर में जुबिली वर्ष 2025 का उद््घाटन किया। संत मरिया महागिरजाघर में महाधर्माध्यक्ष ने कराई धर्मविधि


