कांकेर| आमजनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 26 फरवरी को अंतागढ़ विकासखण्ड के माध्यमिक शाला खेल मैदान सुरेवाही में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायत भैंसासुर, टेमरूपानी, मंडागांव, हिंदुबिनापाल, कानागांव, बुलावंड, मासबरस, जेठेगांव, अमोड़ी और कोदागांव के ग्रामीण शामिल होंगे।


