यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल–रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था आधारताल से 17 फरवरी 2026 और रानी कमलापति से 18 फरवरी 2026 से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस निर्णय से बोहानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब उन्हें प्रमुख स्टेशनों तक जाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यह रहेगा समय स्थानीय यात्रियों को सीधा फायदा सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि अतिरिक्त ठहराव से संबंधित क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी और स्थानीय स्तर पर रेल सेवाओं का दायरा बढ़ेगा। बोहानी क्षेत्र के लोगों को अब जबलपुर और भोपाल की ओर आने-जाने में समय और खर्च दोनों की बचत होगी। रेल यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित रेलवे स्टेशन, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या अधिकृत ऑनलाइन वेबसाइट का उपयोग करें।


