महासमुंद| ग्राम लाफिनखुर्द में 7 से 9 फरवरी तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। गायत्री परिवार घर परिवार में सुख शांति व समृद्धि, वातावरण परिष्कार के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। इस यज्ञ में 8 फरवरी को संध्या विराट दीप महायज्ञ व 9 फरवरी को सुबह यज्ञ के साथ पुंसवन, मुंडन, विद्या आरंभ, विवाह, दीक्षा व अन्य संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। संस्कार कराने वाले यज्ञ के एक दिन पूर्व पंजीयन करा ले। सभी भाइयों बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो इस कार्यक्रम में भाग लेने व पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए निवेदन किया गया है।


