झुंझुनूं | निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन शुक्रवार से प्रारंभ होंगे। प्रवेश प्रक्रिया rajpsp.nic.in व education.rajasthan. gov.in/ elementary के माध्यम से पूरी होगी। पहले चरण का आवंटन 13 मार्च को होगा।


