आज सोना ₹605 बढ़कर ₹97,493 पर पहुंचा:3 दिन में ये ₹3,539 महंगा हो चुका, चांदी ₹279 महंगी होकर ₹96,133 किलो बिक रही

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 मई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹605 बढ़कर ₹97,493 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,888 थी। इस हफ्ते 3 दिन में ही सोने ₹3,539 महंगा हो चुका है। बीते शनिवार यानी 3 मई को ये ₹93,954 पर थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹279 बढ़कर ₹96,133 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹95,854 प्रति किलो था। इस हफ्ते अब तक चांदी में ₹2,008 की तेजी आ चुकी है। बीते शनिवार को ये ₹94125 पर थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 21,321 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 21,321 रुपए बढ़कर 97,493 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,116 रुपए बढ़कर 96,133 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। साल के आखिर तक ₹1.10 लाख तक जा सकता है सोना
अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल रेट के हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं। विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने ये अनुमान जारी किया है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *