आज होगी क्रिसमस की प्रार्थना:रायगढ़ में दोपहर से चर्च सभी के लिए खुले रहेंगे, कैंडल जलाकर की जाएगी अराधना

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च में कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। जिसमें मंगलवार की रात को प्रभु ईशु मसीह के जन्म को लेकर केक काटा गया। साथ ही छोटे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। बुधवार की सुबह क्रिसमस को लेकर प्रार्थना की जाएगी। दोपहर के बाद से सभी लोगों के लिए चर्च खुला रखा जाएगा। जिसमें हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं और कैंडल जलाकर प्रार्थना करते हैं। इसके लिए विश्वासगढ़ चर्च के पदाधिकारियों ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है। चर्च को आकर्षक रंग-बिरंगे झालरों व लाईट से सजाया गया है। साथ ही लोगों के लिए सेल्फी पाइंट भी यहां बनाया गया है। क्रिसमस के दिन मसीह समाज के लोगों की काफी भीड़ विश्वासगढ़ चर्च में इक्ट्ठा होती है। 1 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रम
बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर के साथ नए साल तक चर्च में कई तरह के आयोजन कराए जाते हैं। इस बार भी इसका आयोजन किया गया है। ऐसे में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला, अंताक्षरी, गीत संगीत व क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। इसमें बच्चे से लेकर बड़े तक हिस्सा लेते हैं। नए साल में भी की जाएगी प्रार्थना
1 जनवरी को नए साल के अवसर पर प्रार्थना सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, लेकिन उससे पहले 31 दिसबंर की रात में वाच नाईट प्रेयर होगी। यह रात में 11 से 12 बजे तक चलती है। फिर रात में 12 बजे कैंडल जलाया जाएगा। इसके बाद नए साल के लिए प्रार्थना की जाएगी। घर घर जाकर करते हैं कैरोल सिंगिंग
विश्वासगढ़ चर्च के पास्टर एस अधिकारी ने बताया कि क्रिसमस को लेकर 16 दिसबंर से 23 दिसबंर तक परिवार के घरों में जाकर प्रार्थना व कैरोल सिंगिंग किया जा रहा था। 21 दिसबंर को शहर में क्रिसमस रैली भी निकाली गई थी। क्रिसमस पर प्रभु ईशु मसीह के जन्म को लेकर रात में केक काटा गया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *