लुधियाना| पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ ने आज होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में पूर्ण रूप से भाग लेने की घोषणा की है। यह हड़ताल चार श्रम संहिताओं के लागू किए जाने के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और महासंघों के आह्वान पर की जा रही है, जिन्हें व्यापक रूप से श्रमिक-विरोधी, यूनियन-विरोधी तथा रोजगार सुरक्षा और सामाजिक न्याय के लिए हानिकारक माना जा रहा है। कामरेड पीआर मेहता महासचिव, पंजाब बैंक कर्मचारी महासंघ (पीबीईएफ) ने कहा कि नए श्रम संहिता मजदूर वर्ग के कठिन संघर्ष से हासिल किए गए अधिकारों पर सीधा हमला है। हड़ताल रैली 12 फरवरी को कैनरा बैंक के सामने, भारत नगर चौक, लुधियाना में आयोजित की जाएगी।


