कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: गणेश मंदिर काला तालाब व आसपास, जंक्शन सब्जी मंडी, मस्जिद गली और दानमलजी का आहता , संजय नगर रोड इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक: गणेशपुरा इलाके की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक: टीचर्स कॉलोनी, बैंकर्स कॉलोनी, वल्लभ नगर गुमानपुरा, वी-मॉल के पास 3 घंटे बिजली कटौती की जाए। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक: आरपीएस कॉलोनी की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: वल्लभ नगर, अशोका कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी, किशोरपुरा, महात्मा फुले भवन, गोबरिया बावड़ी, महावीर नगर प्रथम इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


