बिलकिसगंज| ग्राम बिलकिसगंज विद्युत वितरण केंद्र के तहत आने वाले क्षेत्र के घरेलू एवं कृषि पंप की विद्युत सप्लाई आज मेंटनेंस कार्य व आरडीएसएस स्कीम के तहत ट्रांसफार्मर स्थापना व लाइन विस्तार के कार्य होने के कारण बिलकिसगंज विद्युत केंद्र से निकलने वाले 11 केवी बिलकिसगंज टाउन फीडर, खेड़ली घरेलू फीडर एवं कुलांस पंप फीडर व 33 केवी उलझावन फीडर से जुड़े गांवों की विद्युत सप्लाई दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। बिलकिसगंज के विद्युत वितरण केंद्र प्रभारी शिवराम पाली ने जानकारी देते हुए सभी बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


