आटो में लोड पीडीएस चावल पकड़ाया:जिस राइस मिल को मिली नोटिस वहीं बेंचा जा रहा था चावल

भिलाई कैंप 1 के कुछ लड़कों ने सरकारी दुकान से चावल लोड करके राइस मिल ले जाते हुए आटो को पकड़ा है। फूड विभाग ने आटो से 20 कट्टा यानि 11 क्विंटल चावल जब्त किया है। चावल पकड़ने वाले के सत्यम और सूर्या ने जब चावल तस्कर का नाम पूछा तो आटो चालक ने पहले सूरज साव का नाम लिया उसके बाद बयान में डबलू और सत्यम यादव का चावल होना बताया। खाद्य विभाग मामले की जांच कर रही है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप 1 भिलाई निवासी सत्यम यादव और सूर्या तिवारी ने बुधवार दोपहर चावल से लोड आटो CG 07 CE 2901 को चिखली चौक के पास पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस और फूड डिवार्टमेंट को सूचना दी। पुलगांव पुलिस ने सूचना मिलने पर आटो को थाने में खड़ा करा दिया। पूलिस की सूचना पर खाद्य अधिकारी टीएस अत्री ने एक टीम को वहां भेजा। खाद्य विभाग की टीम ने आटो में लोड 11 क्विंटल चावल को जब्त किया। इसके बाद उन्होंने सूचनादाता सत्यम यादव का बयान दर्ज किया। सत्यम ने अपने बयान में बताया कि जिस चावल को उन्होंने पकड़ा है वो पीडीएस का चावल है। यह चावल भाजयुमो नेता सूरज साव का है, जो कि राइस मिल में बिकने के लिए जा रहा था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने चावल को जब्त कर लिया है। खाद्य अधिकारी टीएस अत्री का कहना है कि चावल की सैंपलिंग की जाएगी। सैंपल को जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा। जब वहां से जांच में यह पुष्ट हो जाएगा कि जब्त चावल पीडीएस का है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले कहा चावल सूरज साव का फिर बयान बदला सत्यम यादव और उसके साथियों ने आटो चालक सुरेश कश्यप से वीडियो बनाते हुए पूछा कि आटो में लोड चावल किसका है। उसमें उसने बताया कि ये चावल सूरज साव का है, लेकिन बाद में खाद्य विभाग को दिए बयान में बदल गया। उसने कहा कि पकड़ा गया चावल डबलू यादव का है। जब भाजपा सूरज साव से बात की गई तो सूरज साव ने कहा कि चावल उसका नहीं है। ये चावल डबलू यादव का है। वो काफी समय से चावल की तस्करी का काम करता आ रहा है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। जब कांग्रेस नेता डबलू यादव से बात की गई तो उसने कहा कि यदि उसका चावल पकड़ा गया होता तो वो घर में सोता नहीं उसे छुड़ाने गया होता। चावल छुड़ाने के लिए सूरज साव गया था। वो चावल सूरज साव का है। डबलू ने कहा कि उसका चावल होने का आरोप लग रहा है तो वो ये कहता है कि चावल और आटो दोनों को सीज कर दिया जाए। भाजपा और कांग्रेस में बढ़ा विवाद इस बार जो पीडीएस का चावल पकड़ा गया है उसको लेकर भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में विवाद छिड़ गया है। सूरज साव भाजयुमो में कैंप मंडल का उपाध्यक्ष है और सत्यम यादव भी पहले भाजयुमो में रहा है। वहीं डबलू कांग्रेसी नेता है। इस तरह भाजपा कांग्रेस नेताओं के ऊपर आरोप लगने से दोनों में विवाद बढ़ गया है। शुभम कारू करता है चावल की तस्करी चावल पकड़ने वाले लड़कों ने बताया कि जो चावल पकड़ा गया है वो सूरज साव का है। सूरज के साथ काके सरदार भी चावल की तस्करी करता है। इन दोनों के चावल को खपाने का काम शुभम कारू करता है। कारू पीडीएस दुकान से निकले चावल को कोचिया के जरिए मंगवाता है और उसके बाद राइस मिल में बेचने के लिए भेज देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *