भास्कर संवाददाता|पाली/जोजावर जिले के जोजावर में आठ साल से संचालित अवैध आटा फैक्ट्री का खाद्य सुरक्षा विभाग ने भंडाफोड़ कर दिया। शनिवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए कनक फूड प्रोसेस यूनिट नाम से चल रही फैक्ट्री को सील किया, जहां स्वच्छता नियमों की खुलेआम अनदेखी कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। सड़े-गले गेहूं के साथ कंकड़-पत्थर व कचरा मिलाकर आटा तैयार किया जा रहा था, जिसे अलग-अलग ब्रांड नाम से बाजार में बेचा जा रहा था। निरीक्षण में फैक्ट्री में भारी गंदगी, मकड़ी के जाले और अव्यवस्थित भंडारण मिला। कर्मचारी बिना दस्ताने, एप्रिन या कैप के गंदे जूतों सहित गेहूं पर चलते हुए काम कर रहे थे। कार्रवाई में भारतीय खाद्य निगम (FCI) की गेहूं की बोरियां भी मिलीं, जिनसे आटा तैयार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में करीब 25 बोरियों की पिसाई चल रही थी। टीम ने दो बोरियां मौके पर सीज कीं। 7 खामियों का नोटिस, फैक्ट्री सील : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने एफएसएसए एक्ट की धारा 32 के तहत संचालक को नोटिस देकर यूनिट सील कर दी। प्रमुख खामियां इस प्रकार मिलीं {वैध खाद्य लाइसेंस नहीं {कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण नहीं {सुरक्षा उपकरणों का अभाव {अपशिष्ट निस्तारण व्यवस्था नहीं { भंडारण स्थल पर गंदगी व जाले एफसीआई की बोरियां भी बरामद


