आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज | चिरमिरी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने और आतंकवाद के खिलाफ विरोध जताने के लिए चिरमिरी में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। युवा, महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शामिल हुए। महापौर रामनरेश राय ने इस हमले को कायरता की पराकाष्ठा बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। डोमनहिल चौराहे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि सभा की। अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हल्दीबाड़ी में अंजुमन मुस्लिम कमेटी ने भी श्रद्धांजलि सभा की। मुस्लिम समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। समाज के लोगों ने कहा कि निहत्थे और मासूम लोगों पर गोली चलाना अमानवीय है। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। गोदरी पारा गुरुद्वारा चौक पर भाजपा और स्थानीय व्यापारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, व्यापारी और नागरिक शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। मृतकों को पुष्प अर्पित कर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद शांति स्थापित हुई थी। यह पाकिस्तान को नागवार गुजरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *