आतंकी हमले पर पूर्व मुख्यमंत्री का बयान:कहा- पहलगाम अटैक पर सभी राष्ट्रीय दल भाजपा के साथ, लेकिन इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन?

25 अप्रैल को दुर्ग जिले के भिलाई में कोसानाला स्थित बुद्ध भूमि परिसर से कांग्रेस की संविधान बचाव यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके बारे में जानकारी देने के लिए कांग्रेस विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया और इसे केंद्र सरकार की चूक बताया है। भूपेश बघेल ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी घटना घटी है, उसमें जो 28 लोगों की जाने गई हैं वो काफी चिंता और दुख का विषय है। इसे लेकर सभी राष्ट्रीय दलों और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने शोक जताया है। उन्होंने यहां तक कहा कि इस घड़ी में वो सभी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं, वो जो भी निर्णय लेगी उसका वो समर्थन करेंगे। भूपेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सबके बीच भाजपा इतनी बड़ी घटना में भी आपदा में अवसर खोज रही है। वो देश में मडिया के जरिए प्रचारित कर रही है कि आतंकियों ने लोगों को उनका धर्म पूछ पूछकर मारा है। जाति का जिक्र ही नहीं किया। इसमें भी वो धर्म की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी ने केंद्र सरकार से यह नहीं पूछा कि वहां सुरक्षा को लेकर क्यों चूक हुई? सुरक्षा वहां क्यों नहीं थी? इंटेलिजेंस की भूमिका क्या थी?, जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री का वहां दौरा था वो कैंसल हुआ। इससे पहले गृहमंत्री ने समीक्षा बैठक की। इसके बाद भी इतनी बड़ी इंटेलिजेंस की चूक कैसे हो गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। 28 जानों को कब मिलेगा न्याय पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में 28 बेकशूर लोगों की मौत हुई है। ये जो जाने गईं है इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्हें न्याय कब मिलेगा। हम सब भारत सरकार के साथ खड़े हैं। उनके निर्णय के साथ है, लेकिन वो इस बात का जवाब दे कि उनका जो इंटेलिजेंस फेल हुआ उसके लिए जिम्मेदार कौन है। इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है। लोगों तक जल्द सहायता नहीं पहुंची इसके लिए जिम्मेदार कौन है। जहां भी कांग्रेस की सत्ता नहीं वहां संविधान को तोड़ा जा रहा भूपेश बघेल ने संविधान यात्रा को लेकर कहा कि देश में कुछ अलग घटनाएं घट रही हैं। संविधान को तोड़ मरोड़ा जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं को तोड़ मरोड़ा जा राह है। जहां जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं है, वहां उनके क्षेत्रीय नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। जब कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय अधिवेशन होता है आईटी और ईडी की कार्रवाई करवा दी जाती है। रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ तो कांग्रेस नेताओं के घर में ईडी आईटी के अधिकारियों ने दबिश दी, जिससे कार्यक्रम फेल हो जाए। इसके बाद खड़गे जी ने एक अधिवेशन किया। उसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हु। वहीं भी इसी तरह की कार्य किया गया। देश में जब भी कांग्रेस आम जनता के हक, अधिकार और संविधान की बात करती है, तब केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसलिए अब इसकी रक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य से यह यात्रा भिलाई से शुरू की जा रही है, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और दुर्ग संभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *