आतिशी की सिख गुरुओं पर की गई टिप्पणी की भाजपा महामंत्री ने की निंदा, बोले-

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिल्ली भाजपा द्वारा आयोजित विशाल रोष प्रदर्शन में भाग लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व पर सिख गुरुओं और सिख धर्म के अपमान का गंभीर आरोप लगाया। यह प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर साहिब के संदर्भ में दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इशारे पर चाहे पंजाब में भगवंत मान हों या दिल्ली में आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी के नेता लगातार सिख गुरुओं और सिख धर्म का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल शब्दों की चूक नहीं, बल्कि एक सोची-समझी मानसिकता का प्रतिबिंब है, जो बार-बार सिख समाज की आस्था को निशाना बनाती है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मंचों पर सिख धार्मिक प्रतीकों, परम्पराओं और गुरुओं के प्रति इस प्रकार की भाषा केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सिख समाज की भावनाओं को जानबूझकर आहत करने का गंभीर प्रयास है। यह आचरण न केवल सिख मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि संविधान की गरिमा के भी खिलाफ है। श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी जैसे महान गुरु, जिन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके प्रति इस प्रकार का अपमान भारत की आत्मा पर सीधा प्रहार है। सिख गुरुओं का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है और भाजपा इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *