आत्मनिर्भरता; सिलाई से बदलेगी पाक विस्थापित 35 परिवारों की जिंदगी

जयपुर | सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए सेवायाम संस्था ने पाक विस्थापित महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगाई है। संस्था ने वाटिका क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में रह रहे 35 पाक विस्थापित परिवारों की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया है। यहां महिलाओं को सिलाई कार्य का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकेंगी। यह पहल हिंदू शरणार्थी सेवा समिति के सहयोग से की गई है। कार्यक्रम में मौजूद निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि सेवायाम संस्था की यह पहल महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल देकर आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा सशक्तिकरण है। जब महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी, विभाग संघ चालक रामकरण, निवर्तमान महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, विभाग सह संघ चालक दुष्टदमन सिंह, महिला सुरक्षा मंच की अध्यक्ष बबीता शर्मा, हिंदू शरणार्थी सेवा समिति से हेमंत शर्मा, समाजसेवी राजाराम गुर्जर, विभाग सह कार्यवाह उत्तम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *