आत्महत्या मामले में आज करेंगे पुरूर थाने का घेराव

बालोद| जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में पुरानिक जोशी आत्महत्या के मामले को लेकर शनिवार को सतनामी समाज ने पुरूर थाना का घेराव करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी को सूचना दी है। समाज पदाधिकारियों, परिजनों ने 52 वर्षीय पुरानिक जोशी आत्महत्या मामले में पुलिस पर प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सतनामी समाज के प्रतिनिधि कोमल संभाकर ने बताया कि अवैध शराब प्रकरण में कार्रवाई का भय दिखाकर कुछ आरक्षकों ने राशि की मांग की थी। मानसिक प्रताड़ना के चलते पुरानिक जोशी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच, दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *